News NAZAR Hindi News

सिख रेजीमेंट के जवान ने 2 आर्मीमैन को गोली मारने के बाद किया Suicide 

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सिख रेजिमेंट के एक जवान जसवीर सिंह ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर दो आर्मीमैन को मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नहीं, उसने खुद भी सुसाइड कर लिया। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।

जवान ने हवलदार और नायक पर उस समय वार किया, जब दोनों गहरी नींद में थे। उसने दोनों पर अंधाधुंध गोलियां चला दी और फिर खुद पर भी गोली चला ली।

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूत्रों के मुताबिक, गोली लगने के बाद तीनों की ही मौके पर मौत हो गई।  घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सैन्य अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जसवीर सिंह को सेना में भर्ती हुए अभी डेढ़ साल ही हुआ था। मृतकों में हवलदार हरदीप सिंह (43), तरनतारन, जिला पंजाब, नायक हरपाल सिंह (35), गुरदासपुर, पंजाब का रहने वाला था।

वहीं गोली चलाने वाला आरोपी सिपाही जसवीर (21) बरनाला का रहने वाला था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिन परिस्थितियों में जसवीर ने यह कदम उठाया है, उनकी जांच की जा रही है।