News NAZAR Hindi News

सुबह उठा और काट लिया गुप्तांग, हालत नाजुक

इंदौर। परदेशीपुरा में रहने वाले एक युवक ने शनिवार को सुबह धारदार हथियार से स्वयं पर हमला कर गुप्तांग काट लिया। परिजनों ने जब खून से सनी अवस्था में उसे देखा तो तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।

पुलिस के अनुसार परदेशीपुरा निवासी सुरेश पिता प्यारेलाल को घायल अवस्था में शनिवार को सुबह एमवाय अस्पताल लाया गया था। जांच में पता चला कि सुरेश सुबह 5 बजे उठा और बाहर गया और वापस आकर लेट गया। कुछ देर बाद उसके बेटे की निंद खुली तो उसने सुरेश के शर्ट पर खून लगा देखा। इस पर मां और परिवार के अन्य लोगों को निंद से जगाया। सुरेश को खून से सना देख परिजन घबरा गए और आसपास के लोग को बुलाया तो पता चला कि उसने खुद पर हमला किया है। जिससे उसका गुप्तांग भी कट गया। तत्काल उसे एमवाय अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए तत्काल भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

परिजनों ने बताया कि सुरेश कुछ दिन पहले रेडीमेट का काम करता था। उसके परिवार ने दो बच्चे भी है। पिछले कुछ दिनों से वहां नौकरी छोडक़र वह घर पर ही रह रहा था। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले में जांच कर रही है।