News NAZAR Hindi News

सेक्स के लिए ऑनलाइन बुक होती थी लड़कियां, छापा पड़ा तो मची खलबली


देहरादून। आईटी के जमाने में सेक्स कारोबार भी हाईटेक हो गया है। उत्तराखंड की राजधानी में सेक्स का गंदा कारोबार करने वाले रॉबर्ट ने ऑनलाइन लड़कियां बुक कराने और मनचाही जगह सप्लाई करने का कारोबार चला रखा था। मगर पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने पॉश कॉलोनी में संचालित उसके अड्डे छापा मारकर ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया।

पुलिस ने देहरादून के पटेलनगर थाना इलाके की वन विहार कॉलोनी स्थित एक कोठी पर छापा मारा तो वहां 10 लड़कियां गंदे काम में लिप्त मिलीं। पुलिस ने इन लड़कियों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि रैकेट का सरगना पुलिस के हाथ नहीं लग सका।


लड़की को सिर्फ 30 टका

पुलिस के अनुसार रैकेट का सरगना राबर्ट ग्राहकों को ऑनलाइन लड़कियां दिखाता था। इसके लिए उसने दिल्ली, पश्चिम बंगाल आदि जगह की लड़कियां बुलवा रखी थीं। वह ऑनलाइन की बुकिंग करता था।

रैकेट से जुड़ी लड़कियों को कुल बुकिंग का महज 30 प्रतिशत हिस्सा दिया जाता था। बाकी 70 फीसदी फीस खुद रॉबर्ट रखता था। इसमें से वह अपने गुर्गों व पुलिस से सेटिंग पर खर्च किया करता था।
एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि सरगना राबर्ट की तलाश की जा रही है। वह देह व्यापार के मामले में पहले भी कई बार जेल जा चुका है।