News NAZAR Hindi News

सेल्स गर्ल को गोली मार युवक ने की सुसाइड

जालंधर। पंजाब के जालंधर में सोमवार दोपहर एक युवक ने अंबेडकर चौक स्थित लवली आटो के शोरूम में एक सेल्स गर्ल को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि करतारपुर के एक युवक ने लवली आटो शोरूम में कार्यरत एक महिला को गोली मारने के बाद उसने खुद को गोली मार ली। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर रूप से घायल हो गयी उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना शो रूम की दूसरी मंजिल पर हुई। उन्होंने बताया कि युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है जबकि महिला की पहचान कमल विहार निवासी सीमा के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।