News NAZAR Hindi News

सोनिया गांधी फिर बीमार, दिल्ली में भर्ती


नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को फिर बीमार हो गई हैं। उन्हें फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें रविवार को अस्पताल लाया गया।


अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डी. एस. राणा के अनुसार सोनिया गांधी को फूड प्वाइजनिंग के कारण भर्ती किया गया है। अब उनकी सेहत स्वास्थ्य बेहतर है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।
मालूम हो कि सोनिया गांधी पिछले काफी समय से अस्वस्थ हैं। पहले भी बुखार की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विगत 2 अगस्त को वाराणसी में रोड शो करने के दौरान सोनिया गांधी के कंधे में भी चोट लग गई थी।

कुछ समय पहले सोनिया गांधी बीमारी की वजह से अमेरिका गई थीं। इसके बाद उनके बेटे राहुल गांधी भी उनसे मिलने अमेरिका पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें

चैकअप कराने सोनिया गांधी विदेश रवाना
goo.gl/l3Pd2X

बीमार मां की देखरेख के लिए विदेश जाएंगे राहुल गांधी
goo.gl/9H4TMp