News NAZAR Hindi News

सड़क हादसे में दूल्हे की मौत, दुल्हन समेत चार घायल

बाराबंकी। शादी की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गईं, जब सड़क हादसे में दूल्हे की मौत हो गई और दुल्हन समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामला बाराबंकी जनपद के थाना सफदरगंज इलाके का है। आज मंगलवार की सुबह बीकौली मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया।

हादसे में थाना बदोसराय के मोहम्मदपुर चक से शादी कर दुल्हन की विदाई कर वापस लौट रहे दूल्हे वीरेंद्र की गाड़ी दुघर्टनाग्रस्त हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दूल्हे की मौत हो गई तो कार में सवार दुल्हन कान्ति और दुल्हन की बहन साधना सहित एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी होने पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।