News NAZAR Hindi News

होंडा शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों के वाहन स्वाहा

 

लखनऊ। शहर के मध्य एक बाइक शोरूम में शार्टसर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगने से लाखों की कीमत के कई वाहन जलकर स्वाहा हो गए। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।

डालीगंज रेलवे क्रांसिंग के निकट होंडा शोरूम में अचानक से धुंआ निकलता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब आधे घंटे के भीतर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शोरूम के मालिक मनोज अग्रवाल को भी बुलवा लिया। आग बुझाने के प्रयास हुए तो आग और भड़क उठी। इस पर दमकल की कुल पांच गाड़ियों को लगा गया। तब किसी तरह से आग पर काबू पाने में सफलता मिली।

हसनगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह के अनुसार राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटा बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से होंडा के कई वाहन जलकर राख हो गए।

उन्होंने बताया कि शोरूम मनोज अग्रवाल का है। उनकी तहरीर पर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामलें में आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही लग रहा है।