News NAZAR Hindi News

17 साल की लडकी के साथ उसके बर्थडे पर रेप, युवक अरेस्ट

ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे जिला के पावरलूम के प्रसिद्ध भिवंडी इलाके में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक युवक को शनिवार गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी लवकुश मौर्या एक डाइंग कंपनी में काम करता है और उसने 11 दिसंबर को लड़की के जन्मदिन के दिन उसके साथ रेप किया।

लड़की दो माह की गर्भवती है। आरोपी ने लड़की को धमकी दी है कि किसी से कुछ भी नहीं कहना। पीड़िता 17 की नाबालिग है और अपने पिता के साथ एक ही कंपनी में काम करती है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।