News NAZAR Hindi News

माल्या का बंगला किंगफिशर विला 73 करोड़ में नीलाम, सचिन जोशी बने मालिक

नई दिल्ली। सरकारी बैंकों का 9 हजार करोड़ हजम कर लंदन फरार हुए शराब कारोबारी विजय माल्या का गोवा वाला बंगला किंगफिशर विला 73 करोड़ में नीलाम हो चुका है।

अब इस बंगले के मालिक हैं उद्योगपति एवं अभिनेता सचिन जोशी। जोशी ने सोमवार को किंगफिशर विला का कब्जा ले लिया है।

कंडोलिम में स्थित यह विला 12,350 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। कानूनी रूप से इसका स्वामित्व किंगफिशर एयरलाइंस की मूल कंपनी यूनाइटेड ब्रूअरीज होल्डिंग्स के पास था। पहले 3 बार पर इस विला को बेचने का कोशिशें विफल हो गई थीं। आखिरकार 73 करोड़ में जोशी इसे खरीद सके।

रंगीन महफिलें सजती थीं

जोशी ने कहा कि यहां पहली बार आना काफी अच्छा लग रहा है। वह यहां आकर काफी खुश हैं। इसी बंगले में कभी विजय माल्या की रंगीन पार्टियां हुआ करती थीं।