News NAZAR Hindi News

BIG BREAKING : येद्दियुरप्पा ने कर्नाटक मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, मोदी-शाह नहीं आए

बेंगलुरु। डॉ. बुकानाकेरे सिद्धलिंगप्पा येद्दियुरप्पा ने गुरुवार को कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बाद में होगा।

वह तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल रहे हैं। कर्नाटक के बड़े लिंगायत नेता येद्दियुरप्पा आठवीं बार शिकारी पुर से विधायक चुने गए हैं। वह 2014 में शिमोगा से लोकसभा सांसद बने थे।

वह 2007 में पहली बार सात दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे और 30 मई 2008 को दूसरी बार मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था लेकिन जुलाई 2011 में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हाेंने इस्तीफा दिया था।

 

खास बात यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए।

यह भी पढ़ें

आधी रात को खुला सुप्रीम कोर्ट, तड़के फैसला, येदियुरप्पा लेंगे सीएम पद की शपथ