News NAZAR Hindi News

LOC पर भारत-पाकिस्तान की सेनाओं के बीच गोलीबारी

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार सुबह जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की। जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलाईं।

पाकिस्तानी सेना के हमले में शनिवार को राजौरी के केरी क्षेत्र में एक मेजर सहित चार जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने 3 पाकिस्तानी सैनिकों को मारकर बदला लिया था। तिलमिलाए पाकिस्तान ने फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पाक सैनिकों ने छोटे एवं स्वचालित हथियारों के इस्तेमाल से नौशेरा सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह नौ बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया। दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक गोलीबारी जारी रही।