News NAZAR Hindi News

आजकल के लड़कों से तो अपनी जींस तक नहीं सम्भल रही -सुमन शर्मा

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को
राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने लड़कों पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि जो लड़के अपनी जींस नहीं संभाल सकते, वो अपनी बहन की रक्षा कैसे करेंगे। एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुमन ने कहा कि एक वक्त लड़कियां ऐसे लड़कों की कल्पना करती थीं जिनकी छाती चौड़ी हो लेकिन आजकल ऐसे लड़के जीरो फिगर वाले बन रहे हैं। जो युवा कमर से नीचे की जींस पहनते हों और जिनकी चौड़ी छाती नहीं है वह अपनी बहन की रक्षा कैसे कर सकते हैं।

हमारी नई पीढी कहां जा रही है। जीरो फिगर का विचार तो लडकियों में होता है लेकिन लड़कों को क्या हुआ। लडके आजकल कानों में बालियां पहन कर लडकियों की तरह दिखते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है, माताओं की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को संस्कारवान बनाएं।

 

उन्होंने कहा कि पुरुष महिलाओं के बिना पंगू है। पुरुष बाहर से कठोर दिखते है, लेकिन अंदर से नरम होते है लेकिन महिलाएं जितनी बाहर से नरम दिखाई देती है, अंदर से उतनी मजबूत होती हैं। पुरुष और महिलाएं समानांतर होते है और इस प्रणाली के साथ छेडछाड नहीं होनी चाहिए। आजादी के नाम पर महिलाओं में इतना खुलापन नहीं होना चाहिए कि परिवार और समाज में असंतुलन पैदा हो जाए।