News NAZAR Hindi News

राजस्थान गौरव सम्मान समारोह शुक्रवार को

 

लब्ध प्रतिष्ठित प्रतिभाओं का होगा सम्मान
जयपुर । संस्कृति युवा संस्था द्वारा प्रदेश का लब्ध प्रतिष्ठित राजस्थान गौरव सम्मान समारोह शुक्रवार को टोंक रोड स्थित होटल रायल आर्चिड में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा।

 संस्कृति के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने बताया कि 21 वां राजस्थान गौरव अवार्ड समारोह में प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें साहित्य, कला, शिक्षा, प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, पत्रकारिता, समाजसेवा की प्रतिभाओं को राजस्थान गौरव के अलंकरण से विभूषित किया जाएगा। समारोह पूर्व राज्यपाल बी.एल.जोशी एवं न्यायाधिपति महेश चंद शर्मा के सानिध्य में होगा। प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह्, प्रशस्तिपत्र, शाल एवं साफा देकर राजस्थान गौरव के अलंकरण से विभूषित किया जाएगा।