Breaking News
Home / breaking / कांग्रेस ने अभिनेत्री खुशबू सुंदर को प्रवक्ता पद से हटाया, BjP में शामिल होने के आसार

कांग्रेस ने अभिनेत्री खुशबू सुंदर को प्रवक्ता पद से हटाया, BjP में शामिल होने के आसार

नई दिल्ली। अभिनेत्री खुशबू सुंदर को कांग्रेस ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटा दिया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (मीडिया) प्रणव झा के बयान के मुताबिक खुशबू सुंदर को प्रवक्ता पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है। ऐसी चर्चा है कि खुशबू जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं।
दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू 2014 में कांग्रेस में शामिल होने से पहले द्रमुक में थीं। कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद से वे नाराज चल रही थीं।
 
हाल के दिनों में वे कुछ मुद्दों पर कांग्रेस के आधिकारिक रुख से अलग राय जाहिर कर रही थीं। कुछ महीने पहले उन्होंने पार्टी के रुख से इतर नई शिक्षा नीति का समर्थन किया था।

Check Also

21 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती, वार रविवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 01.11 …