News NAZAR Hindi News

भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन वृन्दावन में

युवाओं के सहारे जीतेंगे मिशन उत्तर प्रदेश 2017
मथुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन 4,5,6 मार्च को वृन्दावन के विश्व शांति सेवा धाम छटीकरा रोड में सम्पन्न होगा। 4 मार्च को राट्रीय कार्यकारणी की बैठक व 5, 6 मार्च को राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से लगभग 12 से 15 हजार युवाओं के सहभागिता करने की सम्भावना है।

अधिवेशन के मार्गदर्शन के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर के आलावा कई केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय पदाधिकारियो के आने की सम्भावना है।

अधिवेशन स्थल व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामन्त्री संगठन सुनील बंसल ने वृन्दावन मथुरा आकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

जिसके लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक विश्व शांति सेवा धाम में आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम स्थल के रूप में विश्व शांति सेवा धाम का प्रांगण मैदान तय किया गया।
इसके अतिरिक्त सभी योजना व व्यवस्थाओ को अंतिम रूप देने व क्रियान्वित करने के लिए सात सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया।