Breaking News
Home / breaking / मजदूरी के पैसे लेकर लौट रही थी विवाहिता, आठ जनों से ज्यादा ने किया गैंगरेप

मजदूरी के पैसे लेकर लौट रही थी विवाहिता, आठ जनों से ज्यादा ने किया गैंगरेप

कोटा। मजदूरी के पैसे लेकर लौट रही विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी इस थाने के हिस्ट्रीशीटर है। घटना शुक्रवार रात की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया। गिरफ्तार सभी आरोपी रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र इलाके के रहने वाले हैं।

पीड़िता मूलरूप से मध्यप्रदेश  की रहने वाली है। वर्तमान में रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र इलाके में रहती है। विवाहिता ठेकेदार के पास मजदूरी करती है। विवाहिता के तीन बेटे बेटी हैं। विवाहिता का पति बेटी के साथ एमपी गया हुआ था। विवाहिता शुक्रवार रात आठ बजे करीब मजदूरी के पैसे लेने ठेकेदार के पास गई थी। लौटते समय नहर के पास तीन चार युवकों ने उसे रोक लिया।
विद्युत सब स्टेशन के पास सुनसान जगह ले  गए। फिर बारी बारी से विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। हल्ला होने व सूचना पर ठेकेदार भी वहां पहुंचा। आरोपियों ने ठेकेदार से मारपीट की व पर्स छीन लिया।

रामलला का कैसे होगा सूर्य तिलक, वीडियो में देखें

 

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि चारों युवक नशे में थे। अकेली महिला को देखकर इन्होंने कुछ साथियों को फोन कर बुलाया। पुलिस को अभी तक मामले में आठ आरोपी होने का पता लगा है। युवक आठ ही थे या ज्यादा, इसकी हकीकत पुलिस जांच में सामने आएगी। डीएसपी राजेश सोनी ने बताया कि कमलेश निवासी उड़िया बस्ती तुल्लापुरा, शाकिर हुसैन उर्फ बच्चा, विष्णु गौतम उर्फ़ बाटी गजेंद्र सिंह उर्फ चाचा, आरिफ कालिया, राजेश्वर उर्फ बल्लू और अभिजीत को गिरफ्तार किया है।

Check Also

26 जुलाई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

सावन मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात …