News NAZAR Hindi News

अकेली देख डोली नीयत, दो विवाहिताओं से बलात्कार


उदयपुर। जिले के लसाडिय़ा थाना क्षेत्र में पीहर आई एक विवाहिता से एक युवक ने चाकू की नोक पर बलात्कार किया। इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य महिला भी बलात्कार का शिकार हुई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के बिलड़ी खेड़ा कानोड़ निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि वह दीपावली अपने पीहर मानावत फलां कालीभीत आई थी। जहां पर वह अपने काका से मिलकर रात्रि को अपने घर जा रही थी। रास्ते में आरोपी मांगीलाल पुत्र शंकर मीणा निवासी मनावत फलां ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में उसने अपने परिजनों को बताया और परिजनों के कहने पर उसने मामला दर्ज करवाया है।

अन्य मामले में मालों का ओड़ा गांव निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि वह कुछ समय पूर्व उसका पति गांव से बाहर गया था। पीछे से वह घर में अकेली थी। इसी दौरान मौका देखकर गांव का कालू पुत्र जेता मीणा निवासी मालों का ओड़ा उसके घर में घुस गया और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।