News NAZAR Hindi News

अवैध संबंध में महिला की हत्या, तालाब में मिली लाश


जोधपुर। अवैध संबंध को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव तालाब बाप कस्बे में लाखासर तालाब में तैरता मिला था। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। प्रथम दृष्टया हत्या की वजह अवैध संबंध होना सामने आया है।

शव मिलने के बाद से ही ग्रामीण आक्रोशित थे। उन्होंने शव उठाने से इनकार करते हुए धरना शुरू कर दिया। बाद में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने धरना उठाने के साथ महिला का शव भी उठा लिया। शव का पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
बाप थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार को कस्बे की रहने वाली 40 वर्षीय मूली देवी लापता हो गई थी। उसका शव मंगलवार को दिन में लाखासर तालाब में मिला था। मेडिकल बोर्ड से करवाए गए पोस्टमार्टम में उसकी गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। उसके पुत्र ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया था।
इधर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के परिजन व ग्रामीण तीन दिन से थाने सामने धरने पर बैठे थे। उन्होंने शव भी नहीं उठाया।
बाप पुलिस ने बताया कि हत्या के इस प्रकरण में शुक्रवार को ननेऊ जांबा निवासी छोटूराम को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध का होना सामने आया है। उससे पूछताछ जारी है। गला घोंटने के बाद शव को उसने तालाब में फेंका था। अन्य किसी के शामिल होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।