Breaking News
Home / breaking / आंधी में ‘प्रकार’ की तरह घूमा पूनिया का पोस्टर

आंधी में ‘प्रकार’ की तरह घूमा पूनिया का पोस्टर

 

नसीराबाद। नसीराबाद में रविवार को बारिश हुई। इससे पहले चली आंधी में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का होर्डिंग उखड़

गया। बस स्टैंड के नजदीक शहीद स्मारक के सामने लगा होर्डिंग एक टांग पर काफी देर तक प्रकार की तरह घूमकर कोन काटता रहा लेकिन किसी कार्यकर्ता ने इसकी सुध नहीं ली।

देखें वीडियो

उधर,  भारतीय जनता पार्टी अजमेर जिला देहात की कार्यसमिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने भाग लिया एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा ही संगठन सहित कोरोना का हाल में जनसेवा के लिए किए गए कार्यों में योगदान हेतु सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया एवं मंडल और बूथ स्तरीय संरचना की समीक्षा भी की।

 

बैठक में जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने मंडल अनुसार कार्यक्रमों और संगठन संरचना की जानकारी लेते हुए आगामी योजनाओं पर विस्तृत संवाद किया।

बैठक में पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों और कुशासन के खिलाफ जनता में संदेश देने का कार्य करें और भाजपा के विचार को जन-जन तक लेकर जाएं। रावत ने कहा कि मोदी सरकार के जनहितैषी नीतियों से आज देश का अंतिम व्यक्ति भी प्रत्यक्ष रुप से लाभान्वित हो रहा है, जो भाजपा के लक्ष्य अंत्योदय पथ अंत्योदय के संकल्प को परिणित कर रहा है।

Check Also

24 अप्रैल बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि …