News NAZAR Hindi News

इलाज कराने शहर आई थी, सहेली के पति ने किया दुष्कर्म

बीकानेर । राजस्थान के बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक महिला की सहेली के पति के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया हैं।

पुलिस ने आज बताया कि चूरू जिले के सरदारशहर तहसील के कीतासर गांव की महिला के इस्तगासे के जरिए यह मामला दर्ज किया गया हैं जिसमें उसने बताया कि वह सोमवार को गांव से इलाज कराने के लिए बीकानेर आई थी, श्रीगंगानगर चौराहे पर उसकी सहेली का पति श्याम स्वामी मिला।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने अस्पताल ले जाने के बहाने मटका गली में स्थित देशी शराब ठेका के पास बने कमरे में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने पीड़िता को बेहाल स्थिति में जूनागढ़ छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शरु कर दी है।