Breaking News
Home / अजमेर / कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

fire
ब्यावर। अजमेर जिले के ब्यावर में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पहुंची पुलिस और दमकलों ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद गुरूवार सुबह आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्ट्री में क रोड़ों का माल जलकर राख हो गया। प्रथम दृष्तया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

ब्यावर सिटी थाना इलाके में स्थित रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में कपड़े की फैक्ट्री अंकुर टैक्सटाइल में बीती रात पौने दो बजे अचानक आग लग गई। आग ने फैक्ट्री में रखे कपड़े और कच्चे माल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान फैक्ट्री के बाहर सैंकड़ों लोग एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और दमकलों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन कई घंटों तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान इंडस्ट्रीयल एरिया की बिजली बंद क र दी गई।

गुरूवार सुबह 10 तक  करीब एक दर्जन से अधिक दमकलों की सहायता से आग बुझाई जा सकी। आग लगने से फै क्ट्री रखा करोड़ों पर माल और मशीनरी जलकर राख हो गई।

Check Also

सर्वसम्मति से मौसर-गंगा प्रसादी पर पाबंदी का निर्णय

अजमेर। शिक्षा और सामाजिक जागरूकता बढ़ने के साथ ही कई समाज अब कुरीतियों से किनारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *