News NAZAR Hindi News

खुशखबर : पेट्रोल के दाम सातवें दिन भी घटे, जानिए ताजा रेट

अजमेर। पेट्रोल के दाम में आज बुधवार को सातवें दिन भी लगातार कमी हुई है।
गत लम्बे समय से रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोग परेशान रहे। मगर अब सात दिन से थोड़ी-थोड़ी राहत मिलने से पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद जगी है।

गत बुधवार को भाव यथावत रहे। गुरुवार को पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 11 पैसे सस्ता हो गया। शुक्रवार को पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ।  शनिवार को पेट्रोल में 39 पैसे और डीजल में 12 पैसे की कमी आई। रविवार को भी पेट्रोल में 24 पैसे और डीजल में 17 पैसे कम हुए। सोमवार को पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 28 पैसे सस्ता हो गया है।

मंगलवार को पेट्रोल में 10 पैसे और डीजल में 8 पैसे की कमी आई। इसी क्रम में आज बुधवार को पेट्रोल में 9 पैसे की आई है। जबकि डीजल के भाव यथावत हैं।
आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के संचालक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

आज के रेट

Date.      24.10.2018

Petrol.        81.46

Diesel.      76.93

POWER     84.29

TURBO        80.15

बीते कल के रेट

Date 23.10.2018

Petrol.         81.55

Diesel.        76.93

POWER      84.38

TURBO         80.15