News NAZAR Hindi News

गणेश निमंत्रण के साथ पशुराम जयन्ती महोत्सव का आगाज

जयपुर। मोती डूंगरी गणेश निमंत्रण के साथ 15 दिवसीय भगवान परशुराम जयन्ती समारोह की विधिवत शुरूआत हो गई है। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से ओर से रविवार सुबह 9.30 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणेश जी न्यौता दिया गया।
महासभा के जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने सपत्निक संत-महन्तों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणपति को निमत्रिंत किया और समारोह की सफलता के लिये गणपति की पूजा की। इस अवसर पर विधि विधान से गणेश जी को निमंत्रित किया गया एवं उपस्थित विद्वान पण्डितों ने मंत्रोच्चारण के साथ सस्वर पाठ किया।