News NAZAR Hindi News

गहलोत मंत्रिमंडल के 23 मंत्रियों को राज्यसभा ने दिलाई शपथ

जयपुर। राज्य की नई कांग्रेस सरकार ने सोमवार को आकार ले लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मंत्रिमंडल में 23 मंत्रियों को शामिल किया है। इनमें 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री शामिल हैं। राजभवन में सुबह 11.30 बजे आयोजित समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह ने सभी 23 मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई।

समारोह में मुख्यमंत्री गहलोत व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कई नेता और मंत्रियों के परिजन मौजूद रहे।

ये बने केबिनेट मंत्री

बीडी कल्ला, शांति धारीवाल, परसादीलाल मीणा, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, लालचंद कटारिया,  डॉ. रघु शर्मा,  प्रमोद जैन भाया, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेशचंद मीणा, उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास व सालेह महोम्मद।

ये बने राज्यमंत्री

गोविंद डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जूली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र यादव व डॉ. सुभाष गर्ग।गर्ग गठबंधन दल राष्ट्रीय लोकदल के टिकट से भरतपुर से विधायक चुने गये है।

मंत्रिमंडल में एक महिला तथा एक मुस्लिम शामिल है। इनमें 18 मंत्री ऐसे है जो पहली बार इस पद पर पहुंच पाये है। सबसे ज्यादा तीन- तीन मंत्री जयपुर और भरतपुर ,दौसा और बीकानेर से दो-दो तथा अलवर, चुरू, चित्तोडगढ, जालौर, बूंदी, अजमेर, कोटा, बाडमेर, करौली, जैसलमेर, सीकर, बांसवाडा एवं बारां से एक-एक मंत्री लिये गये है।

जातीय आधार पर सबसे ज्यादा जाट एवं अनुसूचित जाति के चार-चार, वैश्य, अनुसूचित जाति जनजाति तथा अन्य पिछडा वर्ग के तीन-तीन मंत्री बनाये गये है। इसके अलावा ब्रह्मण एवं राजपूत समाज के दो-दो मंत्री तथा गूर्जर एवं मुस्लिम समुदाय के एक -एक मंत्री शामिल है। शपथ ग्रहण के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।