News NAZAR Hindi News

गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, दिन अब भी गर्म


जयपुर। ठंड ने धीरे से दस्तक दे दी है। दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है। दिन का तापमान तो 30 के पार हो रहा है, लेकिन रात होते ही तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ रहा है। हालांकि दिन में धूप चुभती है और रात में ठंड महसूस हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों मे ठंड और बढ़ेगी। फिलहाल न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

वहीं दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में कमी आएगी। देर रात में ठंडी-ठंडी हवाएं चलने लगेंगी।