News NAZAR Hindi News

छीपा समाज की प्रतिभाओं के लिए बजी तालियां, दानदाताओं का मान-सम्मान


दीपावली स्नेह मिलन समारोह व अन्नकूट महोत्सव
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। होनहार विद्यार्थी किसी भी समाज के कर्णधार होते हैं। उनका हौसला बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी है। इसी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पुष्कर में मंगलवार को संत नामदेव छीपा समाज सेवा संस्थान की ओर से प्रतिभा व भामाशाह सम्मान समारोह और दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया।

 

संत नामदेव छीपा समाज मंदिर से सटे सिख गुरुद्वारा के हॉल में आयोजित इस समारोह में जिलेभर सहित आसपास के जिलों के समाजबंधुओं ने उत्साह से भाग लिया। समारोह में समाज की नन्हीं प्रतिभाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दीं।

 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेशचन्द्र बघेरवाल निवासी बिजयनगर थे। अध्यक्षता समाज अध्यक्ष पुखराज नागर निवासी किशनगढ़ ने की। इनके अलावा बालूराम नागर, मिश्रीलाल पटवा भीलवाड़ा व सत्यनारायण पीलीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह में ब्यावर भोमिया जी का थान निवासी रामस्वरूप धनोपिया छीपा की पुत्री प्रियंका छीपा को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर की एमए फाइनल (संस्कृत) परीक्षा में टॉप करने पर समाज गौरव की उपाधि से अलंकृत किया गया। साथ ही माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक और स्नातकोत्तर चार केटेगरी के अजमेर जिले के कुल 42 छात्र छात्राओं को, जिन्होंने 2016 की परीक्षा में 70 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त किए, को सम्मानित किया गया।


साथ ही ग्यारह हजार या इससे अधिक की राशि एकमुश्त दान देने वाले 32 दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के मंत्री प्रहलाद दोसाया की सहायता से श्रीमति भंवरीदेवी काणीगांवा छीपा निवासी अजमेर ने किया।

 

वो है अलबेला मद नैनो वाला…


समारोह में नन्हे कृष्ण बने खुशाल बघेरवाल व राधा बनी सजल छीपा ने वो है अलबेला मद नैनो वाला…गीत पर ठुमक-ठुमककर नृत्य किया तो सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इससे पहले नन्हे सुजस छीपा ने केसियो पर फिल्मी गीत की धुन बजाकर तालियां बटोरीं। इनके अलावा वेदिका नामा व दिव्या बंवल्या ने नृत्य की प्रस्तुति देकर समाजबंधुओं से वाह-वाही लूटी।

लगा अन्नकूट का भोग
सम्मान समारोह के बाद श्री नामदेव विट्ठल मंदिर एवं पंचायत भवन छीपान ट्रस्ट, पुष्कर की ओर से छीपा समाज मंदिर में भगवान विट्ठल रूकमणि एवं उनके प्रिय भक्त संत नामदेवजी की महाआरती हुई। इसके बाद समाज बंधुओं एवं अन्य श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। अध्यक्ष पुखराज नागर व मंत्री प्रहलाद दोसाया ने नामदेव न्यूज डॉट कॉम को बताया कि अन्नकूट के सहयोगकर्ता आसकरण बंवल्या पुष्कर, सुभाष चंद्र जोशी साम्प्रोदा, रामस्वरूप जोशी मसूदा, बालूराम बाकलीवाल ब्यावर, प्रहलाद दोसाया अजमेर, ताराचंद बाकलीवाल अजमेर व श्रीकिशन मालीवाल केकड़ी रहे।
ये प्रतिभाएं हुईं सम्मानित
(माध्यमिक स्तर)

प्रखर धूमस पुत्र सचिन धूमस, अजमेर
शगुन बाकलीवाल पुत्री आशीष बाकलीवाल, अजमेर
प्रांजल नामा पुत्री संतोष कुमार, अजमेर
विशाल छीपा पुत्र विष्णु छीपा, अजमेर
गौरव वर्मा पुत्र हरेन्द्र प्रकाश वर्मा, अजमेर
कोमल नागर पुत्र पवन कुमार नागर, अजमेर
आंचल बाकलीवाल पुत्री राजेन्द्र बाकलीवाल, ब्यावर
अभिषेक छीपा पुत्र ताराचंद छीपा, ब्यावर
विशाल नामा पुत्र दिनेश नामा, ब्यावर
अंचल छीपा पुत्री रूपचंद रूपचंद छीपा, ब्यावर
रिद्धि छीपा पुत्री कन्हैयालाल छीपा, ब्यावर
श्रुति धनोपिया पुत्री प्रवीण कुमार, बिजयनगर
अश्विन छीपा पुत्र विजय छीपा, बिजयनगर
गामिनी छीपा पुत्री नौरतमल छीपा, पुष्कर
राधिका छीपा पुत्री प्रकाश चंद, राजगढ़
तनिशा नामा पुत्री रामसहाय नामा श्रीनगर
दीपेश नागर पुत्र पवन कुमार नागर, श्रीनगर
गौरव नामा पुत्र दिनेश नामा, श्रीनगर
शुभम् नामा पुत्र रवि प्रकाश, नवोदय विद्यालय
प्रज्ञा नागर पुत्री कमल नागर, पीसांगन
पवन छीपा पुत्र गोपाल छीपा, सरवाड़
अभिनव नामा पुत्र हरीशचंद्र नामा, केकड़ी
रश्मि नामा पुत्री जितेन्द्र नामा, केकड़ी
महेश नामा पुत्र लादूराम नामा, केकड़ी
मोहित कुमार पुत्र मुरारीलाल, जयपुर
कार्तिक नागर पुत्र मनीष नागर, जयपुर
एश्वर्या दोसाया पुत्री मनोज वर्मा, नसीराबाद
प्रांजल बंदवाल पुत्री अशोक बंदवाल, अजमेर
(उच्च माध्यमिक स्तर)
सोमेश कुमार पुत्र माणकचंद, किशनगढ़
स्वाति नामा पुत्री गोविंद गोपाल, ब्यावर
प्रतीक श्रेष्ठी पुत्र कैलाश श्रेष्ठी, बिजयनगर
आकाश छीपा पुत्र रूपचंद छीपा, ब्यावर
नितेश नागर पुत्र भंवरलाल छीपा, केकड़ी
कीर्ति छीपा पुत्री रवि प्रकाश, रूपनगढ़
मनीष बाकलीवाल पुत्र महेशचंद्र, केकड़ी
शुभम नामा पुत्र आसकरण बंवल्या, पुष्कर
सृष्टि बाकलीवाल पुत्री राकेश बाकलीवाल, अजमेर
प्रज्ज्वल नामा पुत्र सुनील कुमार नामा, केकड़ी
(स्नातक स्तर)
अभिषेक छीपा पुत्र रतनेश्वर प्रसाद, ब्यावर
पूजा बाकलीवाल पुत्री महेशचंद्र, केकड़ी
(स्नातकोत्तर स्तर)
अनमोल छीपा पुत्र लक्ष्मीनारायण छीपा, अजमेर
रितु छीपा पुत्री भंवरलाल छीपा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी बांदरसिंदरी


ये कार्यकर्ता हुए सम्मानित
समारोह में संस्थान की सक्रिय सेवा के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। इनमें किशनगढ़ के कैलाश तोणगरिया, ब्यावर के रामकिशन जोशी, मुरलीधर बाकलीवाल, खरवा के भंवरलाल सरावगी व अजमेर की श्रीमती भंवरीदेवी काणीगांवा को सम्मानित किया गया।

 

नामदेव छीपा समाज की 37 प्रतिभाओं का सम्मान goo.gl/krszq4

नामदेवजी के जयकारों के बीच मनाया अन्नकूट goo.gl/lDHzFV