News NAZAR Hindi News

देवर की बुरी नज़र से नहीं बच पाई, मौका पाकर कर दिया रेप

देवर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

जोधपुर। महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र के मदेरणा कॉलोनी की रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने अपने देवर पर इस बाबत आरोप लगाया है। पुलिस तफ्तीश कर रही है।

महामंदिर के मदेरणा कोलोनी निवासी 22 वर्षीया महिला ने पुलिस को बताया कि 20 नवम्बर की सुबह वह घर में अकेली थी। उसका देवर मुकेश मेघवाल बाहर आया और उसको अकेली देखकर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।