Breaking News
Home / जोधपुर / नवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

नवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

rape2
जोधपुर। घर से गाय लेने निकली एक नाबालिग के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार नामजद युवकों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

आरोपियों की तलाश जारी है। पीडि़ता का कल देर रात मेडिकल करवाया गया। बनाड़ थाने में मामला दर्ज हुआ।

बनाड़ रोड क्षितिज पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाली 14 साल की किशोरी 14 अक्टूबर की दोपहर में घर से गाय लेने निकली थी। मगर वह रात तक घर नहीं लौटी। इस पर परिजन ने उसकी तलाश की।

कल दिन में इस किशोरी खुद को डिगाड़ी में होने पर अपने भाई को फोन कर बुलाया। किशोरी बुखार में तपने के साथ उसके बाल बिखरे थे।

पूछताछ में किशोरी ने परिजन को बताया कि जब वह गाय लेने जा रही थी। तब एक काले रंग की पल्सर बाइक पर तीन युवक बैठे थे। इनमें सुनील गिरी पुत्र संपत गिरी ने उसका मुंह बंदकर जबरन बाइक पर बिठा लिया और एक अन्य युवक पीछे बैठ गया, जबकि तीसरा पैदल ही चलने लगा।

यह लोग उसे एक गोदाम पर लेकर गए जहां पर तीनों ने बारी बारी उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद अशोक राव नाम का युवक आया और उसने भी दुष्कर्म किया। यह गोदाम किसी जुगल ब्राहृमण का बताया जा रहा है। कल दिन में गोदाम का ताला खुला होने पर वह वहां से भाग निकली और डिगाड़ी पहुंच गई।

पुलिस ने बताया कि पीडि़ता नवीं कक्षा में अध्ययनरत है। उसका मेडिकल करवाया गया है। पिता की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच एसीपी करवड़ जसवंत सिंह कर रहे है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Check Also

दमकलों के 200 से ज्यादा फेरे, फिर भी नहीं बुझी आग, सिलेंडरों में धमाके

अजमेर। शहर के विमला मार्केट से सटे लक्ष्मी मार्केट में शुक्रवार सुबह लगी भीषण आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *