News NAZAR Hindi News

नसीराबाद में कांग्रेस के एक प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला

 

अजमेर। राजस्थान में नगर निकाय चुनावों में अजमेर की नसीराबाद नगरपालिका में एक वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को एक भी मत नहीं मिला।

मतगणना के बाद यहां भाजपा के 10 पार्षद, कांग्रस आठ और दो निर्दलीय निर्वाचित हुए। वार्ड छह में कांग्रेस प्रत्याशी हरदेव सिंह को एक भी मत नहीं मिला। यहां कुल 16 मत डाले गए जो सभी भाजपा प्रत्याशी महेंद्र डाबी के पक्ष में गए।

नसीराबाद नगरपालिका राज्य में सबसे कम मतदाता हैं। यहां कुल 20 वार्ड हैं जिनमें 1044 मतदाता हैं। इनमें 956 मतदाताओं ने मतदान किया।