News NAZAR Hindi News

नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चाैहान का निधन, बीजेपी में शोक की लहर

उदयपुर। राजसमन्द जिले की नाथद्वारा सीट से बीजेपी विधायक कल्याण सिंह चाैहान का बुधवार तड़के उदयपुर के जीबीएच अस्पताल में निधन हाे गया। वह दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से भाजपा में शाेक की लहर छा गर्इ है।पिछले दो साल से वह कैंसर से ग्रसित थे। कुछ समय पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.सीपी जोशी अपने उदयपुर प्रवास के दौरान विधायक कल्याण सिंह की कुशलक्षेम पूछने पहुंचे थे।

मालूम हो कि नाथद्वारा विधानसभा सीट से 2008 के विधानसभा चुनाव में कल्याण सिंह ने जोशी को एक वोट से हराया था। 1 वोट का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा जिसमें कल्याण सिंह चाैहान को विजयी माना गया था।