News NAZAR Hindi News

नामदेव के जयकारों बीच मनाया अन्नकूट महोत्सव, पुष्कर में समाजबंधु उमड़े


अजमेर। तीर्थ नगरी पुष्कर में शुक्रवार को नामदेव समाज का अन्नकूट महोत्सव व दीपावली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। श्री नामदेव विट्ठल मंदिर एवं पंचायत छीपान पुष्कर में आयोजित इस धार्मिक-सामाजिक आयोजन में भाग लेने के लिए काफी संख्या में समाजबंधु पहुंचे।

मंत्री प्रहलाद दौसाया ने बताया कि अध्यक्ष पुखराज नागर व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वप्रथम विट्ठल भगवान की महाआरती की गई। इस मौके पर भगवान विट्ठल व संत शिरोमणी नामदेव महाराज की प्रतिमाओं का आकर्षक सिंगार किया गया। महाआरती के बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। समाजबंधुओं ने पंगत में बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण।


बढ़ा आपसी मेलजोल
आयोजन की खासियत यह रही कि दूरदराज से समाजबंधु एक-दूसरे से मिलने पुष्कर पहुंचे। बड़े-बुजुर्गों से लेकर नौजवान और महिलाएं-बच्चे बड़े उत्साह से इस आयोजन में भाग लेने आए। उन्होंने आपस में दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।