News NAZAR Hindi News

नामदेव समाज के अशोक वर्मा बने व्यापार संघ अध्यक्ष

नामदेव न्यूज डॉट कॉम

अजमेर। माउंट आबू में नामदेव समाज के अशोक वर्मा नक्की व्यापार संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। इस पर प्रसन्नता जताते हुए नामदेव छीपा समाज ने वर्मा का अभिनन्दन किया।

वर्मा नामदेव सामूहिक विवाह समिति आबू के संरक्षक भी हैं। समाजबंधुओं ने साफा बंधवाकर और माल्यार्पण कर उनका अभिनन्दन किया।

इस दौरान  नामदेव छीपा समाज के अध्यक्ष हजारी मल सोलंकी, उपाध्यक्ष पुखराज पराडिया,  सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष हिम्मत टेलर, उपाध्यक्ष जीतेन्द्र पराडिया,  मंशा राम जी,  तारा चन्द,  कांतिलाल जी, मांगी लाल जी, केसा राम जी, भीमाराम जी, रमेश भव लक्ष्मण जी, अमृत जी, दिनेश जी, मुकेश जी, धनराज जी,  योगेश जी, सचिव भंवर लाल सोलंकी आदि मौजूद थे।