News NAZAR Hindi News

पति करता अप्राकृतिक मैथुन, ससुर करता छेड़छाड़


जोधपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक मैथुन का और दूसरी महिला ने ससुर पर अश्लील हरकतें करके लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में रिपोर्ट दी है।
बलदेव नगर क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी इमरान अली निवासी नेहरू कोलोनी शिप हाउस के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति और उसके परिजन दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ कई बार अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर पति और उसके परिजनों ने दहेज हड़प कर उसको घर बदर कर दिया। दूसरी ओर बैंक वाली गली तेलियों का मोहल्ला तिंवरी हाल रिडिया फांटा सूरसागर की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उमर के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसको ससुराल में दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा और मौका लगने पर ससुर भी उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।