News NAZAR Hindi News

पवित्र पुष्कर सरोवर में साधु का शव मिलने से सनसनी

 

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती पुष्कर थाना क्षेत्र में पवित्र सरोवर में गुरुवार को एक साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव सुबह सरोवर में सतह पर तैरता नजर आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव बाहर निकालवाया और मोर्चरी पहुंचाया। साधु की अब तक पहचान नहीं की जा सकी है।

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार मृतक काफी समय से सरोवर के किनारे ही रह रहा था। उसकी मौत की वजह का पुलिस पता लगाने में जुटी है। साधु कहां का रहने वाला था, इस बात का भी पता लगाया जा रहा है।