News NAZAR Hindi News

पहले बीवी का गला काटा, फिर खुद पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग

कोटा। राजस्थान में कोटा शहर के कुन्हाड़ी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते शनिवार को पति ने पहले अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की और उसके बाद अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों पति-पत्नी को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुन्हाड़ी पुलिस और अस्पताल सूत्रों के अनुसार कुन्हाड़ी की मरड़िया बस्ती में रहने वाले विष्णु महावर मूल रूप से बारां जिले का रहने वाला है और कुन्हाड़ी इलाके में अपनी पत्नी ममता (30) के साथ रहता था और मेहनत-मजदूरी करता था।

उनके पड़ौसियों के अनुसार दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब छह बजे बनवारी ने अपनी पत्नी पर किसी धारदार हथियार से हमला किया उसका गला काटने की कोशिश कर उसे गंम्भीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसने अपनी मोटर साइकिल से पेट्रोल निकाल उसे अपने शरीर पर छिड़कर आग लगा दी।

शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने फोन 108 पर सूचना देकर एम्बूलेंस बुलाई और पति-पत्नी को एमबीएस अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया।