Breaking News
Home / breaking / पेट्रोल से भी तेज दौड़ा डीजल, दोनों के दामों ने लगाई छलांग

पेट्रोल से भी तेज दौड़ा डीजल, दोनों के दामों ने लगाई छलांग

अजमेर। बीते साठ दिनों में जब लोग कोरोना से बचते-बचाते हुए लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं, ऐसे में पाई-पाई के लिए मोहताज लोगों पर सरकार ने और बोझ डाला है।
पेट्रोलियम कम्पनियों ने इन साठ दिनों में पेट्रोल 3 रुपए 41 पैसे महंगा किया है। इसी तरह डीजल पर 4 रुपए 36 पैसे प्रतिलीटर बढ़ा दिए हैं।
केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की अशोक गहलोत सरकार पेट्रोल-डीजल से मिलने वाले टैक्स में कमी करने को तैयार नहीं हैं।
आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पंप के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि अजमेर शहरी क्षेत्र में एचपीसीएल के रेट निम्न रहे हैं-

दो माह पहले के रेट

Date 01-APR-2021

Petrol          96.72
Diesel          89.02

आज के रेट

Date 29-MAY-2021

Petrol          100.13
Diesel          93.38

60 दिन में बढ़ोतरी

PETROL   +  3.41
DIESEL     +  4.36

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …