Breaking News
Home / breaking / ब्रह्माकुमारीज मुखिया राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी का देहावसान

ब्रह्माकुमारीज मुखिया राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी का देहावसान

माउंट आबू। राजस्थान के माउंट आबू में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुखिया राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का गुरुवार को निधन हो गया।

93 वर्षीय हृदयमोहिनी ने मुम्बई के सैफी हास्पिटल में अंतिम सांस ली। उन्हें दिव्य बुद्धि का वरदान प्राप्त था। एयर एंबुलेंस से उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार शाम को शांतिवन लाया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह को शुक्रवार को शांतिवन में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार संस्थान के शांतिवन मुख्यालय में 13 मार्च को किया जाएगा।

दादी के निधन पर उपराष्ट्पति से लेकर केंद्रीय मंत्री, लोकसभा स्पीकर सहित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

ब्रह्माकुमारीज के सूचना निदेशक बीके करुणा ने बताया कि राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी जी का स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं था। मुम्बई के सैफी हॉस्पिटल में आपका इलाज चल रहा था। दादीजी की निधन की सूचना पर संस्थान के भारत सहित विश्व के 140 देशों में स्थित सेवाकेन्द्रों पर शोक की लहर दौड़ गई। ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय के आगामी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …