News NAZAR Hindi News

ब्लू सिटी मॉल के मैनेजर पर कातिलाना हमला


जोधपुर। रातानाडा स्थित मॉल के मैनेजर पर कल रात कातिलाना हमला हुआ। हमलावर ने सरिए और लाठी से हमला किया, जिससे ब्लू सिटी मॉल का मैनेजर घायल हो गया। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो युवकों की तलाश आरंभ की है।

पावटा प्रथम पोलो जैन मंदिर के सामने रहने वाले विनय सिंह पुत्र गोपाल सिंह ने रातानाडा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि वह नेशनल हैण्डलूम के नजदीक ब्लू सिटी मॉल में मैनेजर है।

वह रात आठ बजे मौजूद था। तब इंद्रोका गांव के रहने वाले प्रेमसिंह और शेर सिंह इंद्रोका वहां आए और आपसी बोलचाल के बाद हमला कर दिया। इन लोगों ने सरिया और लाठी से हमला किया।

पुलिस ने बताया कि सरिए से किए हमले में उसका सिर फट गया। इससे करीब 12 टांके आए है। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर देर रात छुट्टी दे दी गई। आरोपियों की तलाश जारी है।