News NAZAR Hindi News

महाआरती के बाद लगाया अन्नकूट का महाभोग


अजमेर। श्री लक्ष्मीकांत भगवान मंदिर नामदेव छीपा (गहलोत) समाज सेवा समिति की ओर से रविवार को उतार घसेटी स्थित लक्ष्मीकांत भगवान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस मौके पर भगवान की प्रतिमा का आकर्षक सिंगार किया गया। शाम को महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। महाआरती के बाद भगवान को अन्नकूट का महाभोग लगाया गया। इसके बाद समाजबंधुओं ने अन्नकूट ग्रहण किया।