Breaking News
Home / breaking / महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सबा खान का कोरोना से इंतकाल, परिवार में चौथी मौत

महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सबा खान का कोरोना से इंतकाल, परिवार में चौथी मौत

अजमेर। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव, अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष, सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणी संस्था प्रिंस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष एवं जवाहर फाउंडेशन की मजबूत स्तंभ श्रीमती सबा खान आज कोविड 19 संक्रमण की जंग हार गई हैं।
उन्होंने जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में अंतिम सांस ली।
वह पिछले कुछ समय से कोरोना पीड़ित थीं। सबा खान के निधन से शहर ने एक समाज सेविका, दबंग महिला नेत्री और सहृदय नागरिक को खो दिया है। उनके परिवार में कोरोना से यह चौथी मौत है। उनके जेठ नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी हबीब खान, पूर्व एपीपी एवं जाने-माने फौजदारी वकील जफर अहमद तथा गजल गायक जुल्फिकार की भी पिछले दिनों कोरोना से मृत्यु हो चुकी है।

 

अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे उद्योगपति समाजसेवी एवं जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुंझुनवाला, पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री रजनीश वर्मा जवाहर फाउंडेशन के राजेंद्र गोयल, शिव कुमार बंसल, महेश चौहान, मामराज सेन, डॉ संजय पुरोहित, सागर मीणा, कैलाश कोमल, तुषार सिंह यादव, श्रीमती ज्योति करवानी, पार्षद द्रौपदी कोली, नरेंद्र तुनवाल, मुकेश सबलानिया आदि ने श्रीमती सबा खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्रीमती सबा खान के निधन से जवाहर फाउंडेशन में शोक की लहर है। जवाहर फाउंडेशन एवं अजमेर ने एक मजबूत समाजसेवी खो दिया। कांग्रेस को भी अपूरणीय क्षति पहुंची है।

अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट, अजयमेरू सेवा समिति, व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज, जन सेवा समिति अजमेर, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ, पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर और प्रथम प्रकाश संस्था अजमेर सहित अन्य संगठनो के पदाधिकारियों ने अजमेर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सबा खान के निधान पर शोक व्यक्त किया है।
अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष शराफत हुसैन घोसी, महासचिव रमेश, अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, उपाध्यक्ष सागर मीणा, राजेश भडाणा, सचिव तरूण वर्मा, प्रथम प्रकाश संस्था के अध्यक्ष लोकेश मिश्रा, व्यापारिक ऐसेासिएशन गंज के अध्यक्ष मानमल गोयल, महासचिव गोविन्द लालवानी, पुखराज जंगम, जन सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक बुन्देल, उपाध्यक्ष अनवर हुसैन घोसी, महासचिव रमेश लालवानी, उपाध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह, शहनाज खान, आरिफा खान पठान, आल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष  बदरुद्दीन कुरेशी, दिलीप सिंह राठौड, पूज्य सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष भागचन्द दौलतानी, दिलीप सामनानी, मोहित लालवानी, उषा देवी जैन, सुरेश तम्बोली तथा अन्य ने सबा खान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …