News NAZAR Hindi News

महिला की हत्या कर शव के टुकड़े नहर में बहाए

 

श्रीगंगानगर। राजस्थान की श्रीगंगानगर जिले में सादुलशहर और लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्रों में अलग-अलग नहरों में एक अज्ञात महिला की हत्या कर बहाए शव के टुकड़े बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में चक 16-बीएनडब्ल्यू के पास एक नहर में कल शाम को लोगों ने किसी महिला के कटे हाथ तैरते देखे तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाथों को बाहर निकाला। एक हाथ पर दिल के निशान में अंग्रेजी में एस के अक्षर गुदे थे। इसी हाथ पर मौली धागा बंधा हुआ था।

लगभग इसी समय सादुलशहर थाना में किसी ने सूचना दी कि गदरखेड़ा गांव के नजदीक भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की केएसडी नहर में एक महिला की शव तैर रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को निकाला तो उसके पांव नहीं थे। सिर्फ धड़ था, सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस ने नहर में मिले हाथों को सादुलशहर सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।