News NAZAR Hindi News

महिला डॉक्टर से चाकू की नोक पर रेप, आरोपी अरेस्ट

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला चिकित्सक को चाकू की नोक पर धमकाकर दुष्कर्म करने के आरोपी इरफान मुल्तानी को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह आरोपी पूर्व में इसी महिला चिकित्सक से अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल में था।

थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि एक महिला चिकित्सक 25 दिसंबर को थाने में एफआईआर दर्ज करवाई कि रात करीब 8.15 बजे वह अपने घर में थी। अचानक गुल नगरी निवासी इरफान मुल्तानी घर में घुसा। इरफान ने मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

 

महिला चिकित्सक का मुंह बंद कर दिया। चाकू निकालकर उसे धमकाते हुए घसीट कर ले गया और अश्लीलता करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता आरोपी के सामने गिडगिडाई लेकिन उसने एक नहीं सुनी।

फ़िल्म का विरोध तेज

 

पुलिस ने महिला चिकित्सक की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया। इरफान पर लगे आरोप की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी इरफान को जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर लिया।