News NAZAR Hindi News

महिला पार्षद ने छत की टंकी में कूदकर किया सुसाइड

उदयपुर। नगर निगम की पार्षद गरिमा पठान ने अज्ञात कारणों से मकान की छत पर बनी टंकी में कूद कर आत्म हत्या कर ली। घंटाघर थाना पुलिस ने बताया कि पार्षद का शव आज तड़के तीन बजे घर की छत पर बनी पानी की टंकी में मिला।

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 46 की पार्षद गरिमा पठान कल शाम को छत पर गयी थी। उस समय उसकी बच्ची पढाई कर रही थी और उसका पति डूंगरपुर गया हुआ था। पार्षद के काफी देर तक नही लौटने पर उसकी बच्ची ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक उसे तलाश किया। बाद में छत पर बनी टंकी में देखा तो उसका शव तैरता मिला। पार्षद के आत्म हत्या के कारणों का पता नही चला है।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है तथा उसके पति को घटना की जानकारी दे दी है जिनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जायगा।