News NAZAR Hindi News

मुख्यमंत्री गहलोत का विवादित कार्टून, गरमाया सियासी पारा

जयपुर। राजस्थान भाजपा के ऑफिशियल पेज पर सीएम गहलोत के विवादित कार्टून से प्रदेश की सियासत में सियासी उबाल आ गया है।  ऑफिशियल पेज ट्वीट कर लिखा-  कहीं हत्या, कहीं बलात्कार, कहीं दंगे और कहीं भ्रष्टाचार, गत साढ़े तीन साल में राजस्थान वालों का ऐसा कोई दिन नहीं गया जब इन खबरों से सामना न हुआ हो। इन हालातों में जब अपराध से राजस्थान जल रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री चैन की नींद ले रहे हैं। सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने इसे घटिया और शर्मनाक बताया है। विवाद बढ़ने के बाद बीजेपी ने कार्टून हटा लिया है।
सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर लिखा-यह आलोचना का कौनसा तरीका है? राजनीति के लिए इस निम्न स्तर पर उतरकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस तरह दिखाना  निहायत ही घटिया, शर्मनाक एवं बेहद निंदनीय है। मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है। जिसे बनाए रखना आपकी भी जिम्मेदारी है।

यह भी देखें

https://youtu.be/9tkkj2NX7iQ

 https://youtu.be/B_AyVUpbWHI
उल्लेखनीय है कि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गहलोत सरकार पर लगातार हमला बोल रही है। करौली से लेकर जोधपुर हिंसा तक के मामले में गहलोत पर निशाना साध  रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया का आरोप है कि राज्य में पूर्णकालीन मुख्यमंत्री नहीं होने की वजह से राज्य की कानून व्यवस्था पटरी उतर गई है। सीएम गहलोत को गृहमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए। दरअसल, विवादित कार्टून में सीएम गहलोत के हाथ में बोतल दिखाई गई है। उससे ऐसा लग रहा है कि सीएम गहलोत शराब पीने में मस्त है। प्रदेश की कानून व्यवस्था रामभरोसे है।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के अंत तक है। लेकिन जैसे-जैसे समय चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है। राज्य में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गए गया है। कांग्रेस एवं भाजपा के नेता एक-दूसरे पर सीधा हमला कर रहे हैं। सीएम अशोक गहलोत भाजपा-आरएसएस को निशाने पर ले रहे हैं। जबकि भाजपा कांग्रेस के बड़े नेताओं और गहलोत सरकार की नाकामियों पर निशाना साध रही है।