News NAZAR Hindi News

राजस्थान कायस्थ महासभा की जिला बैठक


चित्तौडग़ढ़। राजस्थान कायस्थ महासभा की जिला बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष अनिल भटनागर की अध्यक्षता एवं संभागीय प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव को मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। महामंत्री ब्रजेश भटनागर ने बताया कि बैठक में कायस्थ स्वंय सहायता समूह का गठन किया गया इसके अलावा कायस्थ महापुरुषों की जयंती मनाने, खेल प्रतिभाओं को आगे लान, कैरियर गाइडेंस प्रकोष्ठ खोलने तथा रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अनिल भटनागर का भाजपा नगर उपाध्यक्ष बनाये जाने, पीयुष भटनागर को पीएचडी उपाधिक प्राप्त करने एवं शरद निगम को गायत्री शक्तिपीठ के दिया संगठन में उल्लेखनीय कार्य तथा नवीन भटनागर को जेसीटीओ में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। साथ ही शैलेन्द्र निगम को राजकाम का सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में जयेश भटनागर, निलेश भटनागर, जितेन्द्र गौड, आदित्य सक्सेना, प्रदीप माथुर सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।