News NAZAR Hindi News

राजस्थान की छीपा पुत्री बनीं महाराष्ट्र की नगर कांगे्रस अध्यक्ष


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। मूलत: राजस्थान निवासी एवं वर्तमान में उरण महाराष्ट्र में निवास कर रही सीमा छीपा परिहार को उरण शहर कांगे्रस अध्यक्ष पद पर नवाजा गया है।

उनकी नियुक्ति पर देशभर के नामदेव समाजबंधुओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उरण नवी मुंबई निवासी प्रकाश परिहार की धर्मपत्नी सीमा परिहार मूलत: राजस्थान की हैं। उनका ससुराल बोया -बाली राजस्थान में हैं और पीहर पाली में है। पिता भंवरलाल परिहार समाज के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। सीमा परिहार के पति उरन में मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं जबकि पोस्ट ग्रेजुएट सीमा परिहार खुद घर से ही साडिय़ों का व्यवसाय कर रही हैं। इसके अलावा वह नामदेव महिला मंडल में सक्रिय हैं। सीमा ने 1995 से राजनीति में भी सक्रिय हैं। वह कॉलेज प्रेसीडेंट रह चुकी हैं। हाल ही नामदेव समाज के वाट्स अप गु्रप नामदेव युवा विचार मंच का एडमिन भी बनाया गया है।