News NAZAR Hindi News

रिफाईनरी जल्द शुरू नहीं होना वसु सरकार की उदासीनता


पाली/जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बाड़मेर में रिफाईनरी शुरू नहीं होना उनकी उदासीनता को दर्शाता है। वे इस काम में निजी सेक्टरों को फायदा पहुंचाने के इरादे से ढिलाई बरत रही हैं। गहलोत पाली जिले में रिफाईनरी मुद्दे पर संभाग स्तरीय सभा को संबोधित कर रहे थे।

 

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार व वसुंधरा राजे की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में है। रिफाईनरी का काम शुरू नहीं होना सदेह पैदा कर रहा है, ऐसा मेरा मानना है। गहलोत ने मुख्यमंत्री पर सीधा-सीधा आरोप लगाया कि ललित मोदी को वापस आरसीए का चेयरमैन बनाने का फैसला क्या मोदी की ओर से मुख्यमंत्री की गई मदद का लेनदेन है या फिर मोदी उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस बात का जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए। गहलोत ने कहा कि जोधपुर संभाग पर मुख्यमंत्री ध्यान नहीं दे रही है। जिससे संभाग का विकास रूक सा गया है।

 

गहलोत के साथ सभा में पाली सांसद बद्रीराम जाखड़, जोधपुर नगर निगम के प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच पूर्व विधायक जुगल काबरा, रमेश बोराणा, सुपारस भंडारी, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सईद अंसारी, मयंक देवड़ा सहित कई कांग्रेसी जन मौजूद थे।