News NAZAR Hindi News

ससुराल वालों ने किया गैंग रेप


जोधपुर। जिले के शेरगढ़ पुलिस थाना में एक विवाहिता ने अपने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।
विवाहिता का आरोप था कि जमीनी विवाद को लेकर ससुर ने अन्य लोगों के साथ पहले मारपीट की और विवाद ना सुलझने पर उसका सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।


पुलिस ने बताया कि चाबा निवासी एक महिला ने अदालत में इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि गत 11 जून को दोपहर बारह बजे उसका ससुर खेतसिंह पुत्र रूप सिंह, बाबूसिंह पुत्र रूपसिंह, रूपसिंह व कुंभसिंह पुत्र पृथ्वीसिंह उसके यहां आए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। सभी आरोपी चाबा के ही निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।