News NAZAR Hindi News

साधुओं के आश्रम में महंत सात साल की लड़की से बलात्कार


कोटा। दशहरा मैदान के समीप साधुओं के एक आश्रम के महंत ने सात साल की एक लड़की से कथित रूप से बलात्कार किया। आरोपी को पकडऩे की कोशिश चल रही है। वैसे पीडि़ता के मेडिकल परीक्षण से बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है।
उपनिरीक्षक शंभू दयाल ने बताया कि महंत प्रीतमदास महाराज (55) 25 मार्च को इस लड़की को आश्रम में अपने कमरे में ले गए और उसने वहां उससे कथित रूप से बलात्कार किया। लड़की ने इस घटना के बारे में अपने मां-बाप को बताया। उसके मां-बाप ने 26 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। उसके पिता ने पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज करने में देर करने का आरोप भी लगाया।
दयाल ने बताया कि 3 अप्रैल को भादसं और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिक दर्ज की गई। लड़की का मेडिकल परीक्षण किया गया लेकिन रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई।