News NAZAR Hindi News

22 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में


अजमेर। आसान दिशा जन सेवा संस्था व जादूघर फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार में मेयो लिंक रोड स्थित मिशन चर्च कंपाउंड में सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें 22 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

समारोह में मुख्य अतिथि महापौर धर्मेन्द्र गहलोत थे और अध्यक्षता कांगे्रस नेता अमोलक सिंह छाबड़ा ने की। संस्था के महासचिव अरविंद जांगिड़ के अनुसार दूल्हों की सामूहिक बारात लक्ष्मण चौक से शुरू हुई, जो विभिन्न मार्ग से होते हुए आयोजन स्थल पहुंची।